ad

पिंपल/मुंहासे का इलाज इन 8 चीजों से छूमंतर हो जाएंगे ...How to get rid of pimples


पिंपल्स यानी मुंहासों से लड़ने के लिए हम तमाम उपाय करते हैं, डॉक्टर के पास भी जाते हैं लेकिन फिर भी यह समस्या समस्या ऐसी ही रहती है। हकीकत यह है कि पिंपल्स दूर भगाने के लिए प्राकृतिक और आसान तरीके मौजूद हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान उपाय जिन्हें आप अपनाकर महज 1 सप्ताह में आपको मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है...


पिम्पल्स होने के पीछे की कुछ खास वजह-
अपने त्वचा की सफाई न करना।
पेट की खराबी होना या पेट सही साफ़ न करना।
हार्मोन में गड़बड़ी का हो जाना या हारमोंस में सही ताल – मेल नहीं होना।
चेहरे पर क्रीम तेल या चिकनाई युक्त पदार्थ का इस्तेमाल करना।
चेहरे की त्वचा का बहुत अधिक तेलीय होना।
दिनचर्या का सही न होना।
खाने – पीने की गलत आदत होना।
अत्यधिक मात्रा में वसायुक्त भोजन करना।
कई लोगो के चेहरे पर फोड़े – फुंसियों का होना वंशानुगत समस्या भी होती है।
सूरज की किरणों के सामने अधिक रहना।
पिंपल्स से बचने के लिए बरतें ये कुछ सावधानियां-
गंदे हाथो को चेहरे पर  बार-बार ना लगाये 
दूध से बनी चीजो का कम सेवन करे
धूप और प्रदूषित जगहों पर कम जाए 
रोजाना वसायुक्त खाना खाने से बचे 
चेहरे पर क्रीम या कोई कॉस्मेटिक न लगाये 
पिंपल्स से मुक्ती पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय ।
अगर आपके घर में बर्फ का एक टुकड़ा मौजूद है तो पिंपल में काफी आराम मिल सकता है। बर्फ असल में पिंपल की लालिमा को कम करता है जिससे सूजन कम होती और जलन में भी कमी आती है। बर्फ के जरिए पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल पूरी तरह निकल जाता है। एक कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेटकर उसे कुछ सेकंड्स के लिए चेहरे पर लगाएं। 

नीम की पत्तियां -
नीम की पत्तियों को पीसकर उसे चेहरे पर लगाने से फुंसियां और मुंहासे पूरी तरह से मिट सकते हैं। इसकी पत्तियों को पानी में उबालें और उसे ठंडा करके उस पानी से मुंह धो लें, मुंहासे दूर हो जाएंगे। 

एलोवेरा -
अलोवेरा औषधि की तरह उपयोग में लाया जाता है। इसका गुदा निकल कर संक्रमित जगह पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धो लें।

भाप उपचार -
चेहरे की दमक के लिए स्टीम(भाप) उपचार बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ गंदगी हटाता है बल्कि चेहरे की त्वचा को मुलायम भी रखता है। दरअसल, स्टीम उपचार के जरिए पोर्स खुल जाते हैं। नतीजतन त्वचा को सांस लेने में आसानी होती है। स्टीम उपचार लेने से चेहरे में गंदगी नहीं जमती जिससे पिंपल्स में आराम मिलता है। 

 पुदीना-
 पुदीने में काफी मात्रा में मेंथॉल होता है जो आपके मुंहासो में जलन को कम कर देता है। पुदीने के  तुलसी  
तुलसी से बने पेस्ट से आप जल्द ही पिंपल्स से छुटकारा पा सकते है। इसका रेग्युलर इस्तेमाल किया जाए। अगर आपको ताज़ा पत्तिया नही मिलती है, तो आप इससे आस पास के किसी भी माल से खरीद सकते है। 
मेथी -
मेथी के पत्तो का या मेथी के बीजो को उबालकर आप इनका पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर 10-15 मिनट तक लगाए रहें इसके बाद सादे पानी से धो लें। मेथी हमारे चेहरे को साफ़ रखने में सहायक होती है। यह दाग – धब्बे हटाने काफी सहायता करती है।
खीरा- 
 खीरा हमारी त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखता है। चेहरे पर खीरे का इस्तेमाल करने से हमारे चेहरे में निखार आता है और हमारी त्वचा ग्लो करती है। आप खीरे के पेस्ट को अपने मुंहासो में प्रयोग करे असर खुद नजर आने लगेगा ।
आलू 
 कच्चे आलू के छिलके मुंहासे दूर करने के लिए आलू का सबसे बेस्ट होम रेमेडीज के तौर पर  हैं। आप इन्हें अपने मुंहासो पर लगाये। इसके अलावा भी आप आलू को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर प्रयोग कर सकते है। आलू का रोजाना उपयोग आपको बहुत फायदा देगा।
नींबू और गुलाबजल का मिश्रण -
आप नींबू में गुलाब जल डालकर मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। आधे घंटे रखने के बाद पानी से चेहरा धो ले। इस प्रयोग को 10-15 दिन करने से मुहासे ठीक हो जाते है।इसके बाद आप गरम पानी में नींबू निचोड़ कर उसकी भाप लेंगे, तो आपको और भी जल्दी फायदा मिलेगा।
 नीम -
 नींम की पत्तियो का पेस्ट बनाकर उसे एफक्टेड एरीयाज़ पर लगाने से पिंपल्स जल्दी दूर हो जाते है। इसके अलावा नीम के पेड़ की छाल को घिसकर उसका भी लेप बना सकते है। यहा तक की नीम के दातुन के नर्म कुकचे को भी चेहरे पर फेर्न से मुहांसे ठीक हो जाते है।
चमेली का तेल- 
चमेली के तेल मई सुहागा को मिलकर रात को सोते समय चेहरे पर लगाकर मालिश करें नियमित तौर पर ऐसा करने से चेहरे के मुहासे के साथ साथ उसके दाग भी दूर हो जाते है।
बेसन-
सुबह बेसन में पानी मिलाकर गाढ़ा लेप बनाएं।और इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे के पिंपल्स और उससे होने वाली जलन से भी बहुत आराम मिलेगा। 
दालचीनी -
दालचीनी को थोड़ा भूनकर पीस लें। अब इस पाउडर को शहद के साथ मिलकर 10-15 मिनिट तक रखे। ऐसा 5 से 6 हफ्ते लगातार इस्तेमाल करने से आपके मुहासे पूरी तरह से ठीक हो जाएँगे।

Post a Comment

0 Comments